Skip to content

नेट चला जाए तो भी बिल बनता रहे — ऑफ़लाइन बिलिंग सॉफ्टवेयर

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार में लाइन चली जाती है, शाम सात बजे नेट धीमा हो जाता है, और बेसमेंट की दुकान में सिग्नल ही नहीं आता। क्लाउड पर चलने वाले सॉफ्टवेयर में उसी वक़्त काउंटर रुक जाता है — जब सामने लाइन लगी होती है।

नेट के बिना क्या-क्या चलता रहेगा

GST बिल बनाना और छापना, बारकोड से बिलिंग, वज़न काँटे से बिलिंग, स्टॉक घटना, उधार खाता, और दिन के आख़िर की रिपोर्ट — यह सब काउंटर की मशीन पर ही चलता है, इसलिए नेट जाने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

और किन चीज़ों के लिए नेट चाहिए

कार्ड और UPI पेमेंट के लिए — क्योंकि बैंक ऑनलाइन है। Swiggy/Zomato के ऑर्डर आने के लिए। और जहाँ e-invoicing लागू है वहाँ IRN लेने के लिए। नेट वापस आते ही बाक़ी IRN अपने आप चले जाते हैं, कुछ दोबारा नहीं डालना पड़ता।

किनके लिए सबसे सही है

छोटे और लोकल दुकानदारों के लिए — किराना, केमिस्ट, एक काउंटर वाला कैफ़े, बाज़ार की दुकान, या बेसमेंट की दुकान जहाँ नेट कभी ठीक नहीं रहा। और हर उस काउंटर के लिए जहाँ दस मिनट रुकने का मतलब है ग्राहक का चले जाना।

अगर आपकी दुकान में नेट अच्छा है तो

तो क्लाउड वाला सॉफ्टवेयर भी ठीक है और सस्ता पड़ेगा। हम आपको वह बेचना नहीं चाहते जो आपको चाहिए ही नहीं।

सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हाँ। बिलिंग, प्रिंटिंग, बारकोड और स्टॉक — सब काउंटर की मशीन पर ही चलता है। नेट वापस आते ही डेटा अपने आप क्लाउड पर चला जाता है।

कार्ड और UPI पेमेंट, Swiggy/Zomato के ऑर्डर, और e-invoice का IRN। बाक़ी सब चलता रहता है।

नहीं। बिल बनते-बनते ही मशीन में लिखा जाता रहता है, आख़िर में नहीं — इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा वही लाइन जाएगी जो आप टाइप कर रहे थे।

अपने काउंटर पर चलता हुआ देखिए

हमारा इंजीनियर मशीन लेकर आता है, आपके आइटम डालता है और एक असली बिल बनाकर दिखाता है। तीस मिनट, मुफ़्त, कोई शर्त नहीं।

Call us WhatsApp