Skip to content

दुकान, कैफे या रेस्टोरेंट के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर और POS मशीन

एयरो पैक POS दिल्ली NCR में दुकानों, कैफ़े और रेस्टोरेंट के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर और POS मशीनें देता है, लगाता है और उनकी सर्विस करता है। सॉफ्टवेयर, मशीन, इंस्टॉलेशन और सपोर्ट — सब एक ही वेंडर से, एक ही बिल पर।

आपको असल में क्या-क्या चाहिए

नई दुकान के लिए पहले दिन तीन चीज़ें काफ़ी हैं — GST बिल बनाने वाला सॉफ्टवेयर, एक थर्मल रसीद प्रिंटर, और पैक्ड सामान बेचते हैं तो एक बारकोड स्कैनर। खुला सामान बेचते हैं तो वज़न काँटा भी चाहिए। बाकी सब बाद में जोड़ा जा सकता है।

इंटरनेट चला जाए तो?

बिलिंग, प्रिंटिंग, बारकोड और स्टॉक — सब आपके काउंटर की मशीन पर ही चलता है, इसलिए नेट जाने पर भी बिल बनता रहता है। नेट वापस आते ही डेटा अपने आप क्लाउड पर चला जाता है। कार्ड और UPI पेमेंट के लिए नेट ज़रूरी है।

GST और e-invoicing

टैक्स HSN के हिसाब से अपने आप लगता है। जहाँ e-invoicing लागू है, वहाँ IRP पर भेजकर IRN और QR कोड रसीद पर ही छप जाता है।

कीमत कितनी पड़ेगी

यह आपके काउंटर पर निर्भर करता है — कितने बिलिंग काउंटर हैं, लेबल प्रिंटर चाहिए या नहीं, वज़न काँटा चाहिए या नहीं। WhatsApp पर बता दीजिए आप क्या बेचते हैं — उसी दिन पूरा आइटम-वार कोटेशन मिल जाएगा, GST इनवॉइस के साथ।

सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह इस पर निर्भर करता है कि आप क्या बेचते हैं। किराना और ग्रॉसरी के लिए बारकोड, वज़न काँटा और उधार खाता ज़रूरी है। रेस्टोरेंट और कैफ़े के लिए टेबल, KOT और Swiggy/Zomato के ऑर्डर। हमारे पास 28 अलग-अलग कारोबारों के लिए अलग बिल्ड हैं।

हाँ, और पूरा सेटअप लेना ज़रूरी नहीं। एक काउंटर के लिए सिर्फ़ सॉफ्टवेयर और एक थर्मल प्रिंटर से भी शुरुआत हो सकती है। स्कैनर और काँटा बाद में जोड़ सकते हैं।

दिल्ली NCR में ज़्यादातर काउंटर उसी दिन लग जाते हैं। डेटा माइग्रेशन और ट्रेनिंग इसी में शामिल है, अलग से पैसे नहीं लगते।

हाँ। अगर आपके पास पहले से बिलिंग सॉफ्टवेयर है, तो हम सिर्फ़ मशीन दे सकते हैं — Petpooja, Restroworks, GoFrugal, Marg, TallyPrime और Vyapar के साथ टेस्ट की हुई।

वही इंजीनियर जिसने आपका काउंटर लगाया है। टिकट सिस्टम नहीं, सीधे फ़ोन पर बात।

अपने काउंटर पर चलता हुआ देखिए

हमारा इंजीनियर मशीन लेकर आता है, आपके आइटम डालता है और एक असली बिल बनाकर दिखाता है। तीस मिनट, मुफ़्त, कोई शर्त नहीं।

Call us WhatsApp